फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के फैसले से घटेगी गरीबी, सस्ता होगा लोनः वित्त मंत्री

Tue, 22 Nov 2016 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
सरकार नोटबंदी के मुद्दे पर हर तरह की चर्चा को तैयार है लेकिन विपक्ष लगातार इससे भाग रहा है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के दौरान यह बात कही। इससे पूर्व संसदीय दल की बैठक में प्रस्ताव पास कर प्रधानमंत्री को उनके इस साहसी कदम के लिए बधाई दी गई।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने भी बैठक को संबोधित किया। नोटबंदी के फैसले पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी कई बार भावुक भी हुए। हालांकि अपने इस कदम का जोरदार बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि यह कदम देश की अर्थव्यवस्‍था में बड़ा बदलाव करने वाला साबित होगा। 

इसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सदस्यों को संबोधित करते हुए दावा किया कि सरकार के इस कदम से अगले कुछ महीनों में देश की अर्थव्यवस्‍था में गुणात्मक सुधार देखने को मिलेगा। सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि नकदी के चलन की बजाय कैशलैश विकल्पों पर लोग ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। 
विज्ञापन


जेटली ने दावा किया नोटबंदी का देशभर में स्वागत हो रहा है लेकिन विपक्ष उसे जबरन तूल दे रहा है। जेटली के अनुसार नोटबंदी के कदम से देश में टैक्स देने की व्यवस्‍था में भी सुधार होगा। लोग ईमानदारी से टैक्स देने के लिए भी मजबूर होंगे।

पूर्व सरकारों ने बांटा उद्योगपतियों को लोन

- फोटो : ANI
वित्त मंत्री के अनुसार नोटबंदी के बड़े फैसले से गरीबी मिटाने में भी मदद मिलेगी जिससे आम जनता का जीवन स्तर सुधरेगा। बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ करने के आरोपों पर भी वित्त मंत्री ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। जेटली के अनुसार उद्योगपतियों को कर्जा उनकी सरकार आने से पहले ही दिया गया। जो इतनी बड़ी संख्या में बांटा गया कि उसकी मुसीबतों का सामना हमें करना पड़ रहा है। 

मामले में आधी अधूरी तैयारियों के आरोपों पर भी जेटली ने कहा कि इस मामले में गोपनीयता बनाए रखना जरूरी था इसलिए आठ नवंबर से पहले एटीएम में पैसों का बदलाव नहीं कर सकते थे। 

नोटबंदी के फैसले के बाद बाजार में घूमने वाला अवैध कैश बैंकों में पहुंच गया है। कैश आने से बैंकों की लोन देने की क्षमता भी बढ़ेगी और लोन भी सस्ता होगा।
विज्ञापन

जानिए और क्या-क्या बोले

- फोटो : ANI
-नोटबंदी के फैसले से रिश्वत लेने और देने के काम में कमी आएगी

-कुछ दिनों के लिए इससे बाजार में सुस्ती आ सकती है लेकिन जल्द हालात सुधरेंगे

-डिजिटल ईकॉनोमी से देश की अर्थव्यवस्‍था में सुधार आएगा

-अगले कुछ सप्ताह हमारा ध्यान कृ‌षि क्षेत्र पर रहेगा, क्योंकि रबी सीजन शुरू होने वाला है 

-पिछले 70 सालों में सबकुछ सामान्य पड़ा था, प्रधानमंत्री ने अब एक नया सामान्य दिया है

-पूरा देश इसका स्वागत कर रहा है, ये एक एतिहासिक कदम है

-ये बहुत बड़ा निर्णय है और इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए थी सरकार को 

-हम इस मुद्दे पर हर तरह की चर्चा के लिए तैयार हैं 

-सरकार के निर्णय से देश की टैक्स व्यवस्‍था में भी काफी सुधार आएगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें