फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS Memorial Recce Case: संघ मुख्यालय की रेकी मामले में कश्मीर से जैश का आतंकी गिरफ्तार,  पाकिस्तान भेजा था वीडियो

Wed, 18 May 2022 10:41 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नागपुर 

सार

आरोपी रईस अहमद शेख असदुल्ला शेख (26) दबोच लिया गया। उसे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा शहर से पकड़ा गया।
विज्ञापन
नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर स्थित आरएसएस के मुख्यालय के डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन की रेकी के मामले में कश्मीर से जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। इसने पिछले दिनों रेकी कर इस भवन का वीडियो पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलर को भेजा था। 

विज्ञापन

नागपुर एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी रईस अहमद शेख असदुल्ला शेख (26) दबोच लिया गया। उसे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा शहर से पकड़ा गया। उसे जम्मू-कश्मीर से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर नागपुर लाया गया। पिछले दो दिनों में उससे व्यापक पूछताछ की गई। शेख ने पूछताछ में बताया कि उसका हैंडलर पाकिस्तान के नवाबपुर में स्थित जैश का आपरेशनल कमांडर उमर है। उमर आतंकियों के लांच पैड पर मौजूद है। 

13 जुलाई 2021 को नागपुर आया था
शेख ने एटीएस को बताया कि वह दिल्ली-मुंबई-नागपुर फ्लाइट से 13 जुलाई 2021 को नागपुर आया था। यहां पहुंचने के बाद उसने सीताबर्डी इलाके की एक होटल में चेक इन किया। हैंडलर ने शेख को आश्वासन दिया था कि एक स्थानीय व्यक्ति संपर्क करेगा और नागपुर में ऑपरेशन में उसकी मदद करेगा। अधिकारी ने बताया कि हालांकि शेख को कोई स्थानीय व्यक्ति नहीं मिला और उसने खुद ही संघ कार्यालय की टोह ली।
विज्ञापन


नागपुर पहुंचने के बाद 14 जुलाई को शेख ने ऑटो रिक्शा लिया और रेशमबाग इलाके में पहुंचा। वहां उतरकर उसने गूगल मैप की मदद से वीडियो बनाया और पाकिस्तान स्थित हैंडलर उमर को भेजा था। आतंकियों का लक्ष्य आरएसएस दफ्तर की रेकी करना था। 

वीडियो भेजने के बाद शेख ने एक ऑटो-रिक्शा चालक को बुलाया और उसे एक मस्जिद में ले जाने के लिए कहा। ऑटो चालक ने उसे संतरा मार्केट गेट के पास एक मस्जिद में छोड़ दिया, जहां वह दिन भर रहा और शाम को होटल लौट आया। 15 जुलाई को शेख नागपुर-दिल्ली-श्रीनगर विमान से श्रीनगर लौट गया था।

नागपुर के कोतवाली पुलिस स्टेशन ने पहले शेख के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस साल की शुरुआत में महाराष्ट्र के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने मामले की जांच राज्य एटीएस को सौंपी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें