फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार बिल के खिलाफ जयराम पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

Fri, 08 Apr 2016 04:48 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आधार विधेयक को वित्त विधेयक के तौर पर पेश करने के सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। बजट सत्र के दौरान सरकार ने राज्यसभा के संशोधनों को नामंजूर करते हुए यह बिल पास किया था।
विज्ञापन


यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे रमेश ने कहा कि ‘बुधवार को मैंने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें आधार को वित्त विधेयक बताने के फैसले को चुनौती दी गई है।’ जयराम रमेश की इस याचिका के कारण आधार विधेयक के मामले में नया मोड़ आ गया है।

आमतौर पर ऐसे मामलों में अध्यक्ष के फैसले को अंतिम माना जाता रहा है। भाजपा नीत एनडीए सरकार को राज्यसभा की ‘घोर अवहेलना’ का आरोपी बताते हुए कांग्रेस ने पहले भी संकेत दिया था कि वह इस मामले को अदालत में चुनौती देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें