फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'घबराए हुए हैं पीएम': फिक्की वाले बयान पर जयराम रमेश बोले- मोदी ने दोहराए अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस के आरोप

Fri, 20 Nov 2026 02:03 AM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिक्की के शताब्दी सम्मेलन में दिए गए बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने वेतन वृद्धि, रोजगार और निजी निवेश को लेकर कांग्रेस की पुरानी आलोचनाओं को ही दोहराया।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिक्की के शताब्दी सम्मेलन में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री को 'घबराया हुआ और परेशान' बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस की पुरानी आलोचनाओं को ही दोहराया है।
विज्ञापन


गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जयराम रमेश ने कहा कि 12 वर्षों में पहली बार प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत के प्रमुख लोगों से वेतन वृद्धि और रोजगार सृजन में ठहराव को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने फिक्की के कार्यक्रम में माना कि वेतन नहीं बढ़ रहे हैं, करों में कटौती के बावजूद निवेश में अपेक्षित तेजी नहीं आई है और रोजगार के अवसर भी उस गति से नहीं बढ़ रहे हैं, जिसकी जरूरत है। रमेश ने दावा किया कि उद्योग जगत के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री के इस रुख से हैरान रह गए होंगे।

पीएम मोदी ने उद्योग जगत से पूछे सवाल
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के शताब्दी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उद्योग जगत से सवाल किया कि सरकार की ओर से कारोबार को आसान बनाने और करों में राहत देने के बाद निजी क्षेत्र ने कर्मचारियों के वेतन और रोजगार बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स की मूल दर 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी की है। इसके अलावा 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर आयकर में छूट दी गई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कंपनियों ने इन राहतों के बाद अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया और उनकी संख्या में इजाफा किया?

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने 12 लाख रुपये तक की आय पर आयकर माफ किया, लेकिन क्या कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को इसका लाभ दिया? उन्होंने उद्योग जगत से पूछा कि क्या कंपनियों ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई या वे यह उम्मीद कर रही हैं कि सरकार ही सब कुछ करे और वे अपने स्तर पर काम चलाती रहें।

सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार
जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री के बयान को निजी क्षेत्र पर जिम्मेदारी डालने की कोशिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा आर्थिक हालात के लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। रमेश ने कहा कि सरकार ने अलग-अलग उद्योगों में आर्थिक ताकत का असामान्य रूप से केंद्रीकरण होने दिया है। उनके मुताबिक, कुछ कंपनियों का दबदबा बढ़ने से प्रतिस्पर्धा प्रभावित हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डर और दबाव के माहौल ने निवेशकों के भरोसे को कमजोर किया है।

कांग्रेस नेता ने नियामक संस्थाओं पर चुनिंदा लोगों के प्रभाव और जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चीन के साथ व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से लाखों सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को नुकसान हुआ है। रमेश ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने नोटबंदी को आत्मघाती कदम बताते हुए कहा कि इसके बाद जटिल जीएसटी व्यवस्था ने अर्थव्यवस्था की मुश्किलें बढ़ाईं।

महंगाई, रोजगार और निवेश पर उठाए सवाल
जयराम रमेश ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और काम करने के तरीके के कारण महंगाई बढ़ रही है, रोजगार सृजन की रफ्तार कमजोर है और निजी निवेश में अपेक्षित तेजी नहीं आ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से निजी क्षेत्र पर शिकायत करने के बजाय अपनी सरकार की नीतियों पर विचार करने की अपील की। रमेश ने कहा कि उद्योग जगत की मांगें और अपेक्षाएं इससे बेहतर व्यवस्था की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें