फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमोहन रेड्डी का विवादित बयान: चंद्रबाबू नायडू जैसे सीएम को सरेआम गोली मार देनी चाहिए

Sat, 05 Aug 2017 08:42 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
jagmohan reddy
विज्ञापन
वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू जैसे लोगों को जनता के बीच में ही गोली मार देनी चाहिए। रेड्डी ने कहा कि नायडू ने लोगों को ठगने के साथ-साथ झूठे वादे किए हैं और ऐसे मुख्यमंत्री को गोली मार देना ही ठीक है।
विज्ञापन


बता दें कि रेड्डी ने ये विवादित बयान कुरनूल जिले के नंदयाल इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान दिया। उन्होंने रैली में कहा कि जनता से किए गए वादे को सीएम नायडू पूरा नहीं कर रहे हैं। किसान, महिलाओं और बेरोजगारों से किए अपने वादों से नायडू पीछे हट रहे हैं। वे जनता की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।   

रेड्डी ने सीएम नायडू को दोहरे बयानबाजी करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि सीएम नायडू जनता से वोट मांगकर उनके साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा हैं सीएम नायडू एक लूटेरें हैं और उनको सरेआम गोली मारना कोई गलत नहीं है। यहां तक रेड्डी ने लोगों से सीएम नायडू को मारने की शपथ तक लेने की बात की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें