उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण में जगदीप धनखड़
- फोटो : PTI
इससे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने उत्तराधिकारी को पत्र लिखकर बधाई दी थी। यह उनका जुलाई में पद छोड़ने के बाद पहला सार्वजनिक बयान था। धनखड़ ने लिखा था कि सीपी राधाकृष्णन का इस उच्च पद पर पहुंचना जनप्रतिनिधियों के विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनके विशाल अनुभव के कारण उपराष्ट्रपति का पद और अधिक सम्मान और गरिमा हासिल करेगा। धनखड़ ने अपने संदेश में उम्मीद जताई थी कि राधाकृष्णन के नेतृत्व में उपराष्ट्रपति का कार्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा और लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। उन्होंने उन्हें सफल कार्यकाल और देश की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण में जगदीप धनखड़
- फोटो : PTI
कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी राजनीतिक दल लगातार जगदीप धनखड़ की चुप्पी और सार्वजनिक रूप से उनकी गैरहाजिरी पर सवाल उठा रहे थे। कांग्रेस ने कहा था कि पूर्व उपराष्ट्रपति ने बीते 50 से ज्यादा दिनों से असामान्य चुप्पी साधी हुई है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी जगदीप धनखड़ की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कहां हैं? इसके अलावा शिवसेना सांसद संजय राउत और तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने भी धनखड़ की गैरमौजूदगी को लेकर सरकार से गंभीर सवाल पूछे थे।