फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Post: घूमकर वापस आया किरायेदार तो बिजली का बिल देख उड़े होश, मीटर चेक किया तो पता चला मकान मालिक का खेल

Fri, 12 Sep 2025 10:17 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Post: यह मामला एक शख्स ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया। उसने अपनी परेशानी बताते हुए लिखा कि वह और उसका दोस्त पिछले 7-8 महीने से दिल्ली के अंबेडकर नगर में एक छोटे से फ्लैट में किराए पर रह रहे थे।
विज्ञापन
बिजली का बिल देखकर उड़े होश - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल किराए पर घर लेने वालों के लिए मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पहले ही आसमान छूते रेंट ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है और अब कुछ मकान मालिक ऊपर से नए-नए स्कैम भी करने लगे हैं। हाल ही में दिल्ली के अंबेडकर नगर में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
यह मामला एक शख्स ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया। उसने अपनी परेशानी बताते हुए लिखा कि वह और उसका दोस्त पिछले 7-8 महीने से दिल्ली के अंबेडकर नगर में एक छोटे से फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। किराया तय था साथ ही पानी का चार्ज और बिजली का बिल यूनिट के हिसाब से देना पड़ता था। उसने बताया कि शुरुआत से ही उसे बिजली का बिल थोड़ा ज्यादा लगता था। जबकि हर यूनिट दाम पुराने फ्लैट की तुलना में यहां कम थे। फिर भी उसने इस बात को नजरअंदाज कर दिया क्योंकि रहने के लिए यह फ्लैट उसे बेहतर लगा।

छुट्टी से वापस आने के बाद बिजली का बिल देखकर हैरान रह गया शख्स
लेकिन असली परेशानी तब शुरू हुई जब पिछले महीने वह करीब एक महीने के लिए छुट्टियों पर चला गया। उस दौरान मकान मालिक ने उससे उस महीने का बिजली का बिल नहीं लिया, सिर्फ पानी का बिल लिया। यह बात पहले तो अजीब लगी, लेकिन असली झटका तब लगा जब अगले महीने का बिजली का बिल आया। यह बिल सामान्य से लगभग दोगुना था।
विज्ञापन




मकान मालिक ने की चालाकी
बिल देखकर शख्स को शक हुआ कि कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं। जब उसने मकान मालिक से पूछा तो जवाब मिला, "आप लोग ज्यादा बिजली इस्तेमाल कर रहे हो।" मकान मालिक ने यहां तक कह दिया कि अगर शक है तो आप MCB बंद करके मीटर चेक कर सकते हैं। शख्स ने मकान मालिक की बात मानी और MCB बंद करके जांच की। तभी सच्चाई सामने आ गई। असल में जब वे लोग छुट्टी पर गए थे, उस दौरान मकान मालिक ने छत पर एक प्रेशर मोटर लगाई थी। हैरानी की बात यह थी कि मोटर की वायरिंग किरायेदार के MCB से जोड़ दी गई थी। यानी मोटर चलाने का खर्च सीधे किरायेदार की बिजली पर डाला जा रहा था।

लोगों ने दी यह सलाह
जैसे ही शख्स को यह पता चला, उसने तुरंत MCB का लीवर नीचे कर दिया ताकि उसकी बिजली मुफ्त में इस्तेमाल न हो। लेकिन दो दिन बाद मकान मालिक ने फिर से MCB चालू कर दिया और साफ कह दिया कि मोटर उनके बोर्ड से ही जुड़ी रहेगी। जब शख्स ने इसका विरोध किया तो मकान मालिक भड़क गया और दोनों किरायेदारों को फ्लैट खाली करने का नोटिस दे दिया। मुसीबत की बात यह थी कि उनके पास कोई लिखित एग्रीमेंट भी नहीं था। इसलिए अब उन्हें मजबूर होकर 30 दिन के अंदर फ्लैट खाली करना पड़ रहा है। इस पूरी घटना की पोस्ट रेडिट पर वायरल हो गई। बहुत से लोगों ने उस शख्स को सलाह दी कि वह मकान मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। किसी ने कहा कि तुरंत इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराओ। किसी ने कोर्ट में केस करने की बात कही तो किसी ने सुझाव दिया कि अब आखिरी महीने का रेंट मत दो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें