फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhankhar House Shift: पूर्व उपराष्ट्रपति VP एन्क्लेव खाली कर फार्महाउस में शिफ्ट, छतरपुर में है धनखड़ का आवास

Mon, 01 Sep 2025 06:18 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव को खाली कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, वे मौजूदा समय में दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में मौजूद एक फार्महाउस में शिफ्ट हुए हैं। जो फिलहाल के लिए उनका आवास है, जब तक उन्हें सरकार की तरफ से टाइप-8 का आवास नहीं आवंटित हो जाता है।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (फाइल) - फोटो : एएनआई (एएनआई)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने आधिकारिक आवास को खाली कर अब दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में स्थित एक निजी फार्महाउस में शिफ्ट कर लिया है। यह फार्महाउस गदाईपुर क्षेत्र में है और इनेलो नेता अभय चौटाला का है। अधिकारियों के मुताबिक, यह सिर्फ़ एक अस्थायी व्यवस्था है। धनखड़ को पूर्व उपराष्ट्रपति होने के नाते टाइप-8 श्रेणी का आधिकारिक आवास मिलना तय है। तब तक वे इस निजी फार्महाउस में रहेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maratha Quota Stir: 'आंदोलन पर हाईकोर्ट के निर्देशों को करेंगे लागू', आरक्षण पर जानें क्या बोले सीएम फडणवीस

क्यों छोड़ा उपराष्ट्रपति का पद?
जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को, मानसून सत्र के पहले दिन, स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। उस दिन से ही वे सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए हुए हैं। अब तक वे संसद भवन के पास स्थित उपराष्ट्रपति आवास परिसर में रह रहे थे।
विज्ञापन


अभी क्या कर रहे हैं जगदीप धनखड़?
पूर्व उपराष्ट्रपति के करीबी सूत्रों का कहना है कि इन दिनों वे अपना समय परिवार के साथ बिता रहे हैं। खाली समय में वे टेबल टेनिस खेलते हैं और योग का अभ्यास करते हैं। बता दें कि धनखड़ का कार्यकाल असल में 10 अगस्त, 2027 तक था, लेकिन इस्तीफे के बाद अब उनकी जगह नया उपराष्ट्रपति चुना जाएगा। कुल मिलाकर, जगदीप धनखड़ का आधिकारिक आवास तय होने तक वे अस्थायी रूप से छतरपुर फार्महाउस में रहेंगे और स्वास्थ्य कारणों से फिलहाल सार्वजनिक मंचों से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bengal: 'तृणमूल के विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अनैतिक और अलोकतांत्रिक'; CM ममता ने लगाए गंभीर आरोप

उपराष्ट्रपति के पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव
9 सितंबर को चुनाव होगा, जिसमें एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने विपक्ष के प्रत्याशी हैं- पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें