फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ विधेयक: 'अल्पसंख्यकों को गुमराह किया जा रहा, गरीब मुसलमानों को होगा लाभ'; जगदंबिका पाल ने कही ये बात

Thu, 27 Mar 2025 05:15 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

देश भर में इन दिनों वक्फ विधेयक को लेकर सियासी विवाद जारी है। इस बीच, वक्फ संशोधन विधेयक पर बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि वक्फ विधोयक को लेकर अल्पसंख्यकों को गुमराह किया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद और वक्फ संशोधन विधेयक पर बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड देश के मुसलमानों व अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा है। पाल ने कहा, विधेयक मुसलमानों के लिए लाभकारी है। खासकर गरीबों, पसमांदा, महिलाओं, विधवाओं और बच्चों के हित में है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड यह कहते हुए कि इससे मस्जिदें, कब्रिस्तान और उनके आसपास की संपत्तियां समाप्त हो जाएंगी, भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


वक्फ बोर्ड को भूमाफिया के चंगुल से मुक्त कराने की जरूरत :चुघ
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ देशव्यापी अंदोलन के लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आलोचना की। चुघ ने वक्फ बोर्ड को भूमाफिया और लुटेरों के चंगुल से मुक्त कराने व गरीब मुसलमानों के हित में इसका इस्तेमाल करने की जरूरत बताई। 

इसे भी पढ़ें- Parliament Session: शाह के खिलाफ राज्यसभा में नोटिस, सरकारी विभागों में गूगल ट्रांसलेट का होता हैं इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्फ कानून में संशोधन गरीब तबके के हित में : मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि वक्फ कानून में यह संशोधन पहले ही होना चाहिए था। वक्फ बोर्ड से कुछ लोग गलत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संशोधन अल्पसंख्यक के गरीब तबके के लोगों के हित के लिए है। भाजपा नेता सीआर केसवन ने कहा कि विधेयक वंचित वर्गों को सशक्त करेगा। 

इसे भी पढ़ें- US-India: 'अमेरिका के साथ टैरिफ पर बन सकती है बात'; जयशंकर बोले- हार्ले डेविडसन-व्हिस्की पर कम हो सकता है कर 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें