फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में छह नियुक्तियां: राजू हरियाणा के प्रदेश संगठन महामंत्री, गिरि मणिपुर व नागालैंड के

Fri, 27 Nov 2020 02:23 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : Twitter/@BJP4India
विज्ञापन

भाजपा केे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कई राज्यों में संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगी। नड्डा ने कुल छह संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं, जिनमें से दो प्रदेश संगठन महामंत्री के तौर पर, तीन प्रदेश सह-संगठन महामंत्री और एक नियुक्ति संगठक के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


रविंद्र राजू को हरियाणा का प्रदेश संगठन महामंत्री और अभय कुमार गिरि को मणिपुर और नागालैंड का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष की ओर से प्रद्युमन को दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय के संगठक के तौर पर नियुक्त किया गया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें तीन प्रदेश सह-संगठन महामंत्री पदों की तो, बिहार राज्य के लिए प्रदेश सह-संगठन महामंत्री के पद पर रत्नाकर की नियुक्ति हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लिए वाराणसी से भवानी सिंह और मेरठ से कर्मवीर को नियुक्त किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें