फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra 2023: 10 लाख भक्त खीचेंगे भगवान के रथ, पूरे कार्यक्रम में एकत्रित होंगे 25 लाख श्रद्धालु

Sat, 17 Jun 2023 04:51 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी

सार

दास ने बताया कि पुरी के गर्म और उमस भरे मौसम के कारण भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा भक्तों के लिए पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था की गई है। स्पेशल वार्ड के भी इंतजाम किए गए हैं, जहां एक्सपर्ट 24 घंटे मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार धामों में से एक धाम जगन्नाथ मंदिर ओडिशा में स्थित है, जो अपने रथ यात्रा के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। मंदिर प्रशासन के अनुसार 20 जून से रथ यात्रा का आगाज होगा। इस दौरान भक्त दूर-दूर से भगवान के दर्शन करने आते हैं। 

25 लाख भक्त कार्यक्रम में होंगे शामिल

विज्ञापन

रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मंदिर के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने बताया कि हम इतने बड़े त्योहार के आयोजन के लिए तैयार हैं। रथ यात्रा के पहले दिन श्री गुंडिचा दिवस पर लगभग 10 लाख भक्त पुरी आएंगे। सभी भगवान कृष्ण, भगवान बलदाऊ और देवी सुभद्रा के रथ को खीचेंगे। इसके अलावा रथ यात्रा के अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होते है, जिसमें बहुदा (रथ वापसी), सुना भेसा (देवताओं की सुनहरी पोशाक), नीलाद्री बीजे (दोबारा मुख्य मंदिर की ओर वापसी) शामिल है। पूरे कार्यक्रम के दौरान करीब 25 लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। 

पुलिस की 180 प्लाटून तैनात
दास ने बताया कि पुरी के गर्म और उमस भरे मौसम के कारण भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा भक्तों के लिए पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था की गई है। स्पेशल वार्ड के भी इंतजाम किए गए हैं, जहां एक्सपर्ट 24 घंटे मौजूद रहेंगे। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए लिए राज्य और केंद्रीय पुलिस बल की 180 प्लाटून भी तैनात की जाएगी। एक प्लाटून में 30 जवान होते हैं। पुलिस के अलावा आरएएफ, ओडीआरएएफ और एनडीआरएफ सहित अन्य जवान भी तैनात रहेंगे। इस दौरान एंबुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है, जिससे मरीजों को आने-जाने में दिक्कत न हो। पुलिस, स्वास्थ्य और शहरी विकास विभाग सहित अन्य सरकारी विभाग रथ यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं।

दास- मैं धन्य हूं

विज्ञापन

दास ने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद से सुचारू उत्सव आयोजित करने के लिए प्रशासन आश्वस्त है। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद के कारण ही मुझे आज ऐसी जिम्मेदारी मिली। इससे मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। भगवान स्वयं हमारे साथ हैं। वह हमें एक सुगम रथ यात्रा आयोजित करने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें