फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: 'तीन साल में फिर आएगी YSRCP की सरकार', पूर्व सीएम जगन मोहन का दावा; टीडीपी पर भी साधा निशाना

Wed, 12 Mar 2025 01:04 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

'अगले तीन साल में प्रदेश में वाईएसआरसीपी की सरकार की वापसी होगी', इस बात का दावा आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने किया। साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन पर तीखा हमला किया और अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
वाई एस जगन मोहन रेड्डी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को राज्य में अपनी सरकार की वापसी की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगले तीन साल में राज्य में वाईएसआरसीपी की सत्ता में वापसी होगी। साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए एनडीए पर अपने चुनावी वादे को पूरा ना करने का आरोप लगाया।  
विज्ञापन


वाईएसआरसीपी को बताया बेजुबानों की आवाज
बता दें कि वाईएसआरसीपी की 15वीं वर्षगांठ के मौके पर ताड़ेपल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए रेड्डी ने कहा कि वाईएसआरसीपी हमेशा बेजुबानों की आवाज रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने प्रयासों पर गर्व महसूस करते हैं, क्योंकि लोग उनकी पार्टी का स्वागत कर रहे हैं क्योंकि पार्टी अपने वादों पर कायम है।

ये भी पढ़ें:- तेलंगाना की एसएलबीसी सुरंग में फंसे सात लोग: 19 दिन बाद भी बचाव कार्य जारी, रोबोट और रडार से ली जा रही मदद
विज्ञापन


नायडू सरकार पर लगाए आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अपने संबोधन में सीएम नायडू पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब तक उनके कार्यकाल के 10 महीने पूरे कर चुके है लेकिन उन्होंने अपने 'सुपर सिक्स' चुनावी वादों को नजरअंदाज किया है। इन योजनाओं में 19 से 59 वर्ष की महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक सहायता, युवाओं के लिए 20 लाख नौकरियां या 3,000 रुपये बेरोजगारी भत्ता, और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शामिल थी।

ये भी पढ़ें:- Telangana: 'क्या यही है आपकी मोहब्बत की दुकान', केटीआर ने राहुल पर साधा निशाना; जानें अब किस मामले में घेरा

शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर नायडू सरकार का घेराव 

विज्ञापन

साथ ही जगन मोहन रेड्डी ने नायडू सरकार पर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे और शासन में पूरी तरह से विफल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण बच्चे भी परेशान हैं, खासकर छात्र शुल्क प्रतिपूर्ति में समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि सालाना 2,800 करोड़ रुपये की आवश्यकता है, लेकिन अभी तक केवल 700 करोड़ रुपये ही आवंटित किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पिछले साल का बकाया चुका रही है, जबकि इस साल का बोझ अगले साल पर डाल रही है।

ये भी देखें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें