फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOC पर लोगों की मदद के लिए 100 से ज्यादा बंकर बना रही है J&K सरकार

Thu, 17 Aug 2017 08:38 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
indo-pak
विज्ञापन
भारत और पाक के बीच एलओसी पर आए दिन हो रही है गोलाबारी और सीजफायर उल्लघंन से जम्मू-कश्मीर सरकार ने लोगों के बचाव के लिए एक कड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन


घाटी के निवासियों पर हमलों का असर ना हो इसके लिए सरकार एलओसी के करीब राजौरी में 100 बंकर बना रही है। सीमा पार से हो रहे मोर्टार हमले में लोगों को बचाने में इन बंकरों से मदद मिलेगी।

राजौरी के डिप्टी कमिश्नर शाहिद इकबाल चौधरी के मुताबिक, ये बंकर एलओसी के पास नौशेरा सेक्टर में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने इन निर्माणाधीन बंकरों का दौरा कर काम का जायजा भी लिया है।
विज्ञापन


चौधरी ने आगे बताया कि एलओसी पर किसी भी तरह की हमले की स्थिति में इन बंकरों में 1200-1500 लोग अपने को सुरक्षित रख सकेंगे। बता दें कि चौधरी की नजर में इन बंकरो पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा चौधरी ने उन इलाकों का भी जायजा लिया है जहां गोलीबारी की घटना ज्यादा हो रही हैं। वहीं, गांववालों को इन बंकरों के बारे में सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 6121 बंकर इस क्षेत्र में बनाए जाने का प्रस्ताव है। इन बंकरों को लोगों की जान बचाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत जल्द से जल्द से बनाया जा रहा है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें