दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों की बीच हुई मुठभेड़ में इंडियन आर्मी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ में जवानों ने तीसरा आंतकी भी मारा गिराया है। हालांकि अभी भी सेना की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि यह मुठभेड़ सोमवार से जारी है। यह मुठभेड़ पुलवामा जिले के बामनू गांव में हुई थी, जिसमें भारतीय सेना के तीन जवान भी घायल हो गए थे। इसके अलावा आतंकी मुठभेड़ के दौरान इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। दूसरी ओर बंदीपोरा के अजस इलाके में भी सेना की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नेना को यहां आतंकियों के छुपे होने का संदेह है।
#UPDATE J&K: Body of third terrorist recovered in Pulwama's Bamnoo. Search operation continues
— ANI (@ANI_news) 4 July 2017
J&K: Search operation continues in Pulwama's Bamnoo (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/zLVouiaT3R
— ANI (@ANI_news) 4 July 2017
J&K: Security forces begin cordon and search operation in Bandipora's Ajas area, terrorists suspected to be trapped in the area. pic.twitter.com/PCmuMy1gXa
— ANI (@ANI_news) 4 July 2017