फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बोला- सलाहुद्दीन के कबूलनामे ने खोली पाक की पोल, साबित किया आतंकी कनेक्शन

Tue, 04 Jul 2017 08:41 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
सैयद सलाहुद्दीन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाहुद्दीन के एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर प्रसारित इंटरव्यू को लेकर भारत ने पाक पर जोरदार हमला बोला है। भारत ने सोमवार को कहा कि पाक से मदद मिलने का हिजबुल चीफ का कबूलनामा इस्लामाबाद की सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने की नीति का सबूत है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि यह कबूलनामा पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवाद को परोक्ष रूप से इस्तेमाल करने में पाकिस्तानी ढांचे की सहभागिता की नीति की पुष्टि करता है। बागले ने कहा कि भारत में कहीं भी और किसी भी समय हमले का हिजबुल चीफ का दावा इस बात का साक्ष्य है कि सीमा पार आतंकवाद को पाक का लगातार समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पाक को इस नीति को छोड़ देना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों के तहत अपने दायित्वों को पूरा करना चाहिए। उसे अपने कब्जे वाले क्षेत्र से सभी तरह की आतंकी गतिविधियां तुरंत बंद कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें