उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। सुरक्षा बलों को इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छुपे होने की आशंका है। इलाके में आतंकियों को नेस्तानाबूत करने के लिए सेना की ओर से लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
J&K: Encounter underway in Kupwara between Security forces and terrorists,2 to 3 terrorists believed to be trapped
— ANI (@ANI) August 22, 2017
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक घाटी में अब तक 132 आतंकवादी मारे गए हैं। आंकड़ों से पता चला है कि घाटी में अभी तक करीब 68 अन्य आतंकवादी बचे हैं।