फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी से मिलीं महबूबा मुफ्ती, घाटी में शांति बहाली के बाद विश्वास बहाली पर चर्चा

Tue, 29 Nov 2016 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटोः सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी के सामान्य होते हालात के बीच जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। संसद भवन में सोमवार को हुई इस मुलाकात में महबूबा ने राज्य के ताजा हालात की जानकारी दी। इस मुलाकात में पांच महीने से अशांत घाटी में विश्वास बहाली (सीबीएम) और दक्षिण कश्मीर से आतंकवादियों से खाली कराने के उपायों पर लंबी बातचीत हुई। 
विज्ञापन


नोटबंदी का आतंकवाद पर पड़ने वाले असर भी मुख्य मुद्दों में शामिल था। मुलाकात के बाद महबूबा ने कहा कि नोटबंदी एक ऐतिहासिक फैसला है। इस फैसले से कुछ दिनों तक परेशानी जरुर होगी, लेकिन लंबे समय में इसका असर पूरे देश के लिए अच्छा होगा।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री और महबूबा के बीच दक्षिण कश्मीर में पैठ बना चुके आतंकवादियों और उपद्रवकारियों को दूर दराज के गांवों से खाली कराने के लिए बनी चार सूत्री कार्यक्रम पर लंबी मंत्रणा हुई। केंद्र ने ठंड खत्म होने से पहले घाटी को उपद्रवियों और आतंकवादियों से मुक्त कराने की व्यापक योजना बनाई है। 
विज्ञापन


राज्य में पीडीपी-भाजपा गठबंधन का नेतृत्व करने वाली महबूबा ने कहा कि राज्य के हालात अब सामान्य हो रहे हैं, लेकिन अभी सबसे ज्यादा जरुरत वहां के प्रभावित लोगों के जख्म पर मलहम लगाने की है।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की सहमति की जानकारी दी। महबूबा ने कहा कि तमाम विरोधों के बावजूद कश्मीर से युवाओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। यह एक सुखद बात है। महबूबा ने इसके लिए छात्र छात्राओं के माता पिता का शुक्रिया अदा किया है। महबूबा ने अपील  की है कि देश के लोग कश्मीर आएं और वहां के लोगों को सेवा का मौका दें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें