फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को गृह मंत्रालय का साथ: आईटीबीपी तैयार करेगी 500 बेड का कोविड केयर सेंटर, तीन दिन में बनेगा

Thu, 22 Apr 2021 10:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • फिर शुरू होगा सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर
  • पिछली बार 12 हजार लोगों का इलाज किया था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर में कहर का सामना कर रहे दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय अब दिल्ली सरकार का साथ देगा। दिल्ली सरकार ने गृह मंत्रालय से डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की मदद मांगी थी। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने राजधानी के छतरपुर  स्थित सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी पूर्ववत आईटीबीपी को सौंपी गई है। प्रारंभ में इस सेंटर पर 500 बेड रहेंगे, लेकिन बाद में उनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। तीन दिन में यह सेंटर तैयार हो जाएगा। 

पिछले साल की थी 10 हजार बेड की व्यवस्था
पिछले साल केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशन में आईटीबीपी की टीम ने सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर पर 10,000 से भी ज्यादा बेड की व्यवस्था की थी। 26 जून 2021 से प्रारंभ हुए इस विशालतम कोविड केयर सेंटर के संचालन के लिए आईटीबीपी को नोडल एजेंसी बनाया गया था। हालांकि शुरू में इस सेंटर पर लगभग 2000 बेड की व्यवस्था की गई थी। धीरे-धीरे इसकी संख्या में वृद्धि की गई। लगभग 1,000 से भी ज्यादा चिकित्सकों ने इस सेंटर पर ड्यूटी की थी। 
विज्ञापन


आईटीबीपी को इसलिए सौंपा जिम्मा
आईटीबीपी को विशेष तौर पर इसके संचालन का जिम्मा देने के पीछे कई कारण रहे हैं। आईटीबीपी ने कोरोना संक्रमण प्रारंभ होने से लेकर अब तक प्रत्येक स्तर पर क्वारंटाइन केंद्र और कोरोना से संबंधित मरीजों के इलाज में शुरू के दौर में अग्रणी भूमिका निभाई थी।  इस बल के पास अब कोरोना संक्रमण के विरुद्ध चल रही कार्रवाई में विशेष अनुभव हासिल है। इस सेंटर को गत 23 फरवरी को बंद कर दिया गया था। इस सेंटर पर 12,057 मरीजों का इलाज किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें