फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी जवान ने एके-47 राइफल से की थी अंधाधुंध फायरिंग, नहीं हुई क्रॉस फायरिंग

Wed, 04 Dec 2019 03:42 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ITBP - फोटो : Social Media
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित आईटीबीपी कैंप में बुधवार सुबह हुई घटना में जवान रहमान खान ने अपने पांच साथियों पर फायरिंग कर उन्हें मार डाला। बाद में उसने खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रहमान खान ने एके-47 से अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। आपसी कहासुनी होने से पहले ही रहमान के निकट एके 47 राइफल रखी हुई थी।
विज्ञापन


उसने पांच सेकंड में पांच जवानों को मार दिया और दो जवानों को घायल कर दिया। राइफल की मैगजीन गोलियों से पूरी भरी हुई थी। आईटीबीपी अधिकारियों ने दावा किया है कि इस घटना में क्रॉस फायरिंग नहीं हुई है। भले ही कहासुनी हुई हो, लेकिन फायरिंग केवल एक तरफ से हुई है।

 

आईटीबीपी का कहना है कि इस मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जिस कैंप में यह घटना हुई है, उसके आसपास स्थित जवानों की बैरक में पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस घटना के पीछे क्या मुख्य वजह रही है। घायल जवान अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। आपसी नोकझोंक हुई है या कोई दूसरी वजह है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

वहां पर अंधाधुध गोलियां चलीं हैं, जिसमें 6 जवानों की मौत हो गई और दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें रायपुर के रामकृष्णा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त ये घटना हुई, तब दूसरे जवानों के पास हथियार नहीं थे। रहमान के पास पहले से ही एके 47 थी या वह सुबह ही उसे अपने पास लाया था, यह पता लगाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें