आईटीबीपी का कहना है कि इस मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जिस कैंप में यह घटना हुई है, उसके आसपास स्थित जवानों की बैरक में पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस घटना के पीछे क्या मुख्य वजह रही है। घायल जवान अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। आपसी नोकझोंक हुई है या कोई दूसरी वजह है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
वहां पर अंधाधुध गोलियां चलीं हैं, जिसमें 6 जवानों की मौत हो गई और दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें रायपुर के रामकृष्णा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस वक्त ये घटना हुई, तब दूसरे जवानों के पास हथियार नहीं थे। रहमान के पास पहले से ही एके 47 थी या वह सुबह ही उसे अपने पास लाया था, यह पता लगाया जा रहा है।