फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: बर्फ की चादर के बीच योग करते दिखे ITBP के जवान, 22580 फीट ऊंची चोटी पर बनाया नया रिकॉर्ड 

Mon, 06 Jun 2022 01:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईटीबीपी पर्वतारोहियों के एक 14 सदस्यीय दल ने 22580 फीट ऊंची चोटी पर योग कर यह उपलब्धि हासिल की है। अब तक किसी भी व्यक्ति द्वारा इतनी ऊंचाई वाले क्षेत्र में योग नहीं किया गया है।
विज्ञापन
आईटीबीपी जवानों ने किया योग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस(ITBP) ने अपने खाते में एक और दुर्लभ रिकॉर्ड शामिल कर लिया है। आईटीबीपी पर्वतारोहियों के एक 14 सदस्यीय दल ने 22580 फीट ऊंची चोटी पर योग कर यह उपलब्धि हासिल की है। अब तक किसी भी व्यक्ति द्वारा इतनी ऊंचाई वाले क्षेत्र में योग नहीं किया गया है। जवानों द्वारा यह रिकॉर्ड योग दिवस से कुछ दिन पहले बनाया गया है। गौरतलब है कि 21 जून को देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।  

विज्ञापन


आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया पर्वतारोही पिछले सप्ताह उत्तराखंड में माउंट अबी गामिन चोटी पर थे। एक जून के आसपास उनके द्वारा 22 हजार फीट ऊंची चोटी पर 20 मिनट का योगा सत्र आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी ने साझा किया वीडियो
आईटीबीपी की ओर से इस अनूठे कीर्तिमान का वीडियो भी साझा किया गया है। इसमें जवान बर्फ की चादर के बीच योगाभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने ट्विटर हैंडल पर आईटीबीपी ने लिखा 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले इसकी थीम, मानवता के लिए योग के तहत यह अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें