बात जब देश की सीमाओं की सुरक्षा की हो तो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) किसी भी हद से गुजरने से नहीं चूकती। इसलिए आईटीबीपी अपने चीनी समकक्षों के साथ संवाद में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए भाषा की दीवार को भी तोड़ने को तैयार हो गई है।
इसी उद्देश्य के साथ
आईटीबीपी के लगभग 25 जवान और अधिकारी चीनी भाषा में एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स करेंगे। वे यह कोर्स मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित ‘सांची यूनिवर्सिटी ऑफ बुद्धिस्ट-इंडिक’ से करेंगे।
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार राजेश गुप्ता का मानना है कि इस पहल से आईटीबीपी को मदद मिलेगी। दरअसल आईटीबीपी के जवानों को भारत-चीन सीमा पर चीनी भाषा बोलने लोगों से सामना करना होता है। आईटीबीपी के दो इंस्पेक्टर और उतने ही जवान पहले ही यह कोर्स पूरा कर चुका हैं और सीमा पर तैनात भी हैं।