फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने मानी 'दिवार' की बात, अब सपोर्टिंग स्टाफ पर होगी दोगुनी धनवर्षा

Sun, 25 Feb 2018 09:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल द्रविड़
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय अंडर-19 टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ के 'भारतीय अंडर-19 टीम के सपोर्टिग स्टाफ को भी ज्यादा पैसा देने की' बात को मान ली है। दरअसल, भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने के बाद बीसीसीआइ ने टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ और टीम के खिलाड़ियों पर जमकर पैसे लुटाए, लेकिन टीम के साथ गए सपोर्टिंग स्टाफ को खिलाड़ियों और कोच की तुलना में कम पैसे मिले थे।

विज्ञापन


इस बात पर कोच राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई पर नाराजगी जताते हुए उनसे सपोर्टिंग स्टाफ को भी ज्यादा पैसे देने की मांग की थी। आखिर में द्रविड़ की यह बात मान ली गई है। बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप जीतने के कुछ ही दिनों के बाद राहुल के इस मांग को स्वीकार कर लिया है। बीसीसीआइ ने अब अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के स्टाफ को भी ज्यादा पैसे देने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि जब भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता था, तो हेडकोच राहुल द्रविड़ को 50 लाख रूपए की ईनामी राशि दी गयी थी, जबकि सभी खिलाड़ियों को 30-30 लाख रुपए मिले थे, लेकिन टीम सपोर्टिंग स्टाफ को सिर्फ 20-20 लाख ही मिले थे। उसी समय हेडकोच राहुल द्रविड़ ने इस बात पर आपत्ती जताई थी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए बीसीसीआइ से टीम सपोर्टिंग स्टाफ मेंबर्स के साथ इस तरह का भेदभाव न करने और पुरस्कार राशि में भी समानता लाने की बात कही थी।
विज्ञापन


राहुल के दवाब के बाद बीसीसीआइ को इनामी राशि में संशोधिन करना पड़ा है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अब टीम सपोर्टिंग स्टाफ और कोचिंग के सभी सदस्यों को, 25-25 लाख रूपयों की इनामी धनराशि दी जाएगी। इसके अलाव बोर्ड ने पिछले एक साल से अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम की तैयारी में सहायता स्टाफ को भी इनामी धनराशि के दायरे में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें