फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी ने लद्दाख में नियुक्त किया नया कमांडर, कुछ दिनों में ही होगी तैनाती

Sun, 31 Jan 2021 02:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
itbp - फोटो : Twitter
विज्ञापन

चीन से लगी ‘वास्तविक नियंत्रण रेखा’ (एलएसी) पर पहरेदारी करने वाली आईटीबीपी ने लद्दाख में अपने ‘फ्रंटियर’ का नेतृत्व करने के लिए एक नए अधिकारी को नियुक्त किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मणिपुर कैडर के 1999 बैच के अधिकारी ल्हारी दोरजी ल्हातू आईटीबीपी के महानिरीक्षक (आईजी) दीपम सेठ का स्थान लेंगे।

विज्ञापन


अभी तक, सेठ लद्दाख में एलएसी पर तैनात बल की कमान संभाल रहे थे। यहां आईटीबीपी मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड कैडर के 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सेठ को दिल्ली स्थित आईटीबीपी मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया है। ल्हातू हाल में भी आईटीबीपी में शामिल हुए हैं।

इससे पहले वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) में सेवाएं दे चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, प्रशासनिक एवं रणनीतिक आधार पर यह स्थानांतरण किया गया है। उन्होंने बताया कि आईजी सेठ दिल्ली में आईटीबीपी मुख्यालय में कार्मिक एवं सतर्कता प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लद्दाख में नए आईजी के आगामी कुछ दिनों में कार्यभार संभालने की उम्मीद है। लेह आईटीबीपी उत्तर-पश्चिम फ्रंटियर का ‘बेस’ है और थलसेना में मेजर जनरल रैंक के समकक्ष आईजी रैंक के अधिकारी इसकी कमान संभालते है, जो चीन से लगी 3,488 किलोमीटर लंबी एलएसी के इस हिस्से में बलों की तैनाती के लिए जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें