फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Itanagar: कुत्ते के काटने से छात्र की मौत, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी; कहा- पालतू जानवरों का हो टीकाकरण

Fri, 15 Sep 2023 09:55 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में भी कुत्ते के काटने से मौत का मामला सामने आया है। यहां एक छात्र की कुत्ते के काटने के बाद रेबीज से मौत हो गई। मृतक एक 18 वर्षीय कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र था। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें लोगों को अपने पालतू जानवरों को टीकाकरण करवाने को कहा गया है।

विज्ञापन


डॉक्टर ने लोगों को दिए निर्देश
राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ. लॉबसॉन्ग जाम्पा ने कहा कि गुरुवार को डॉन बॉस्को कॉलेज जुल्लांग में न्यारो रुसिंग की रेबीज से मौत हो गई।  उन्होंने बताया कि रेबीज एक घातक बीमारी है जो लोगों को कुत्ते के काटने से होती है। ऐसे में लोगों को कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज का टीका लगवाकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

डॉ जाम्पा ने आगे बताया कि रेबीज से पीड़ित छात्र को टोमो रीबा इस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (टीआरआईएचएमएस) में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें पूजा करने के लिए घर वापस ले जाने पर जोर देने लगे और फिर पीड़ित की अपने आवास पर मौत हो गयी।
विज्ञापन


लड़के को कोई रेबीज रोधी टीका नहीं लगाया गया था
अधिकारियों ने बताया कि रुसिंग को जुलाई में दाहिनी हथेली पर दो साल के कुत्ते ने काट लिया था। उन्होंने कहा कि लड़के को कोई रेबीज रोधी टीका नहीं लगाया गया था और न ही कुत्ते को टीका लगाया गया था। वहीं लड़के को काटने के कुछ दिन बाद कुत्ता भी मर गया।

इस घटना के बाद, राजधानी के उपायुक्त तालो पोटोम ने एक एडवाइजरी में सभी पालतू जानवरों के मालिकों को अपने पालतू जानवरों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिये। उन्होंने सभी सहायक आयुक्तों, सर्कल अधिकारियों और पशु चिकित्सा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि सभी आवारा कुत्तों का टीकाकरण कराने जैसे निवारक उपाय किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें