फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: इटली में रहने वाला भारतीय गिरफ्तार, उपराष्ट्रपति के नाम फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना कर रहा था धोखाधड़ी

Mon, 06 Feb 2023 08:39 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जम्मू का रहने वाला आरोपी गगनदीप सिंह अपने परिवार के साथ 2007 से इटली में रह रहा है। पुलिस ने कहा कि कई यूट्यूब वीडियो देखने के बाद उसके दिमाग में यह विचार आया था। 29 वर्षीय अश्विनी कुमार नाम के उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने इटली में रहने वाले 22 वर्षीय भारतीय को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तस्वीर का इस्तेमाल करके फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने और वरिष्ठ नौकरशाहों से मदद लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जम्मू का रहने वाला आरोपी गगनदीप सिंह अपने परिवार के साथ 2007 से इटली के ऑफानेंगो में रह रहा है। उसने भारत में नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की और इटली से 12वीं पास की, जहां वह एक कंपनी में काम करता था। पुलिस ने कहा कि कई यूट्यूब वीडियो देखने के बाद उसके दिमाग में यह विचार आया था। 29 वर्षीय अश्विनी कुमार नाम के उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। अश्विनी कुमार ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाने के लिए गगनदीप सिंह को ओटीपी (One Time Password) दिया था।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस) प्रशांत गौतम ने कहा कि उपराष्ट्रपति की तस्वीर का उपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाने से पहले गगनदीप ने कई यूट्यूब वीडियो देखे और इंटरनेट से वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों का संपर्क विवरण हासिल किया। इसके बाद उसने अपने सहयोगी से एक भारतीय मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट बनाने के लिए ओटीपी प्राप्त किया। व्हाट्सएप अकाउंट बनाने के बाद उसने प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर भारत के उपराष्ट्रपति की तस्वीर का इस्तेमाल किया। बाद में उसने इस नकली खाते का उपयोग करते हुए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को संदेश भेजना शुरू कर दिया।

मामला तब सामने आया जब किसी ने पुलिस को इस फर्जीवाड़े की जानकारी दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। गौतम ने कहा कि इसके बाद फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल की जांच की गई और यूजर का आईपी एड्रेस इटली में पता चला। जांच टीम ने सभी तकनीकी पहलुओं की जांच करने के बाद छापेमारी की और पंजाब से अश्विनी कुमार नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने आरोपी को व्हाट्सएप अकाउंट बनाने के लिए ओटीपी साझा किया था।
विज्ञापन


दिल्ली हवाईअड्डे से किया गया गिरफ्तार
पुलिस की जांच में मुख्य आरोपी की पहचान भारतीय नागरिक गगनदीप सिंह के रूप में की गई, जो इटली में रह रहा था। अधिकारी ने कहा कि जांच टीम ने विदेशी नागरिकों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO), बैंकों और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई और बाद में आरोपी को दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किए गए पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें