फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Denis Alipov: रूसी राजदूत बोले- अस्थिर पाकिस्तान किसी भी देश के हित में नहीं, हमारे रक्षा संबंध बहुत सीमित

Mon, 06 Feb 2023 08:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस्लामाबाद के साथ मास्को के संबंधों में सुधार को लेकर भारत की चिंताओं का जवाब देते हुए अलीपोव ने कहा कि उनका देश कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा जो नई दिल्ली के हितों के लिए हानिकारक हो।
विज्ञापन
भारत में रूस के राजदूत होंगे डेनिस एलिपोव। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने सोमवार को कहा कि मॉस्को इस्लामाबाद के साथ अपने आर्थिक संबंधों का विस्तार करना चाहता है, क्योंकि उसका मानना है कि कमजोर पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान सहित क्षेत्र के लिए बेहतर नहीं होगा।

विज्ञापन


अलीपोव ने एक सम्मेलन में टिप्पणी करने के बाद ट्वीट में स्पष्ट किया कि उनके कहने का मतलब यह था कि अस्थिर पाकिस्तान इलाके के किसी भी देश के हित में नहीं है। राजदूत ने यह भी कहा कि रूस ने उन खबरों पर बहुत करीब से ध्यान दिया है कि पाकिस्तान यूक्रेन को सैन्य उपकरण भेज रहा है। 

इस्लामाबाद के साथ मास्को के संबंधों में सुधार को लेकर भारत की चिंताओं का जवाब देते हुए अलीपोव ने कहा कि उनका देश कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा जो नई दिल्ली के हितों के लिए हानिकारक हो। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ रूस के रक्षा संबंध बहुत सीमित हैं और मुख्य रूप से आतंकवाद विरोधी सहयोग के उद्देश्य से हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम लगातार कहते रहे हैं कि हम पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों में कभी भी भारत के लिए नुकसान पहुंचाने वाला कुछ नहीं करेंगे। इस्लामाबाद के साथ हमारे सीमित रक्षा संबंध हैं। लेकिन यह बहुत सीमित हैं और आतंकवाद विरोधी उद्देश्यों के लिए निर्देशित हैं।

अलीपोव ने आगे कहा, लेकिन हम पाकिस्तान में अपनी आर्थिक मौजूदगी बढ़ाना चाहते हैं। हमें नहीं लगता कि कमजोर पाकिस्तान इस क्षेत्र के लिए, भारत के लिए या अफगानिस्तान के लिए बेहतर विकल्प होगा। इसलिए, उस देश के साथ हमारे संबंध आत्मनिर्भर हैं। लेकिन हम हमेशा भारत के साथ अपने संबंधों को ध्यान में रखते हैं और जब हम पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों के बारे में देखते हैं और बात करते हैं तो उनकी पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) पर भी बात होती है।

पाकिस्तान मौजूदा समय में भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है, क्योंकि देश का विदेशी मुद्रा भंडार बहुत कम हो गया है और ऋण गंभीर स्तर तक बढ़ गया है। भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी में अगले कदम' पर सम्मेलन, ओल्ड फ्रेंड्स न्यू होराइजन का आयोजन इंडिया राइट नेटवर्क और सेंटर फॉर ग्लोबल इंडिया इनसाइट्स द्वारा किया गया था।

राजदूत ने कहा, रूस जल्द ही भारत को जमीन से हवा में मार करने वाली एस-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम की तीसरी रेजिमेंट की आपूर्ति पूरी करेगा, क्योंकि दोनों पक्ष अनुबंध के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, यह निकट भविष्य में पूरा हो जाएगा... दोनों पक्ष अनुबंध को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे। कुछ भी इसे रोकता नहीं है। रूस ने मिसाइल सिस्टम की दो रेजिमेंटों की आपूर्ति पहले ही पूरी कर ली है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष को समाप्त करने में भारत की कोई भूमिका देखते हैं, अलीपोव ने कहा कि मॉस्को इसे कूटनीतिक रूप से समाप्त करने पर गंभीर वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, जैसा कि मेरे विदेश मंत्री कहते हैं कि हम किसी भी गंभीर प्रस्ताव के लिए तैयार हैं जो भी उन्हें पेश करता है। हम इसे कूटनीतिक रूप से समाप्त करने के लिए किसी भी गंभीर बातचीत के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें