फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय चुनाव में वोट करेगा इटली, अर्जेंटीना और स्वीडन

Mon, 12 Feb 2018 05:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमनीयू (मेघालय)
विज्ञापन
विज्ञापन

इटली, अर्जेंटीना और स्वीडन भी मेघालय विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। मेघालय विधानसभा का चुनाव इसी माह 27 फरवरी को होने वाला है। अगर आपको आश्चर्य हो रहा होगा कि इस पूर्वोत्तर राज्य के चुनाव में ये तीनों देश कैसे मतदान कर सकते हैं। दरअसल, पूर्वी खासी हिल्स जिले के शेला विधानसभा के अंतर्गत उमनीयू-तमार गांव में इटली, अर्जेंटीना, स्वीडन और इंडोनेशिया नाम के मतदाता हैं, जो इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, इस बार के मतदान में प्रोमिसलैंड और हॉलैंड डकार नाम की बहनें और उनकी पड़ोसी यरूशलम खिइवटम भी मतदान करेंगी। जिला चुनाव प्रमुख (सिरदार) प्रीमियर सिंह ने कहा कि कई अजूबे नामों को सुनकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी लेकिन एक छोटे से गांव में ऐसे सैकड़ों नाम हैं जिन्हें सुनकर लोग हंसने लगते हैं। 

करीब 50 प्रतिशत ग्रामीणों को ऐसी अंग्रेजी का बहुत शौक है, जो सुनने में लयबद्ध और सुंदर लगते हैं लेकिन उनका मतलब पता नहीं होता है। भारत-बांग्लादेश के करीब स्थित इलाके में 850 पुरुष और 916 से अधिक महिला मतदाता हैं और मतदाताओं की सूची में दर्ज विशिष्ट नामों की एक रिकॉर्ड संख्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें