फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद और साइबर सुरक्षा पर एक हुए इटली और भारत, 6 समझौतों पर हस्ताक्षर

Mon, 30 Oct 2017 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम पाओलो गेंतिलोनी के साथ पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंतीलोनी से द्विपक्षीय राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत की। भारत और इटली के बीच 6 एमओयू समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए गए हैं। दोनों देशों के बीच आतंकवाद और साइबर सुरक्षा पर भी सहमति बनी है।
विज्ञापन


Delhi: Six MoU/Agreements signed between India and Italy.— ANI (@ANI) October 30, 2017



इससे पहले आज भारत पहुंचे   इटली के पीएम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पर स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन पर पाओली का औपचारिक स्वागत हुआ। गेंतिलोनी के साथ इटली का एक प्रतिनिधि मंडल भी भारत आया है जिससे पीएम मोदी ने भी मुलाकात की। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच में चमड़ा, डिजाइनिंग, फूड सेक्टर, तकनीक आदि के क्षेत्र में द्विपक्षीय निवेश तथा व्यापार को बढ़ावा देने पर सहमति बन सकती है।

भारत आकर मीडिया से बात करते हुए गेंतिलोनी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध पहले से मजबूत हैं और अब इन्हें और ज्यादा मजबूत किया जाएगा। गेंतिलोनी ने कहा कि दोनों देशों के भविष्य के लिए जो सपने हैं वह एक जैसे हैं। इटली के पीएम राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर भी गए।
विज्ञापन


नॉर्थ कोरिया को बड़ा झटका, इटली ने डिप्लोमेट को अपने देश से बाहर निकाला

भारतीय सैन्य बल इटली की तकनीक से बने रक्षा साजो-सामान का इस्तेमाल करती रही है। इटली यूरोपीय देशों में पांचवा भारत का बड़ा साझीदार देश है। मौजूदा समय में इटली की 140 के करीब बड़ी कंपनी सक्रिय रूप से कारोबार कर रही हैं। 1991 में दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार करीब 694 यूरो का था। 2012 तक आते-आते यह 8.5 बिलियन यूरो के आंकड़ो को पार कर गया। 2012 से इसमें गिरावट आनी शुरू हुई। 
  #Delhi: Italian PM Paolo Gentiloni and his wife pay tributes to Mahatma Gandhi at Rajghat. pic.twitter.com/bK52eRcSht — ANI (@ANI) October 30, 2017 #Delhi: Italian PM Paolo Gentiloni welcomed by Prime Minister Narendra Modi at Rashtrapati Bhavan, accorded ceremonial reception. pic.twitter.com/4xwAAbazrT — ANI (@ANI) October 30, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें