फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए RBI गवर्नर उर्जित पटेल की आलोचना करना मूर्खता: सुब्रमण्यम स्वामी

Sun, 21 Aug 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पर अपनी टिप्पणियों को लेकर विवादों को जन्म देने वाले बीजेपी सांसद सुब्रहम्णयम स्वामी ने कहा है कि नए आरबीआई गवर्नर और राजन के उत्तराधिकारी उर्जित पटेल के केन्या में जन्म होने के आधार पर आलोचना करना मूर्खता होगी। 
विज्ञापन


पटेल की नियुक्ति पर ट्वीट कर अपनी राय रखने वाले स्वामी के इस बयान को उनके समर्थक अगले आरबीआई गवर्नर के समर्थन के तौर पर देख रहे हैं। बीजेपी सांसद ने उम्मीद जताई कि उर्जित पटेल, राजन के नक्शेकदम पर नहीं चलेंगे। 

उन्होंने कहा, 'वह केन्या के नागरिक नहीं है, लेकिन रघुराम राजन भारतीय के रूप में पैदा हुए और भारत में रहने के बावजूद 2007 से अमेरिकी ग्रीन कार्ड धारक बने हुए हैं।'
विज्ञापन

  @rupasubramanya :He is not Kenyan  citizen but was. R3 was born Indian & chose to continue his US Green Card even though in India from 2007 — Subramanian Swamy (@Swamy39) August 20, 2016
आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के पास अमेरिका का ग्रीन कार्ड होने, ऊंची ब्याज दरें रखने की वजह से भी सुब्रमण्यम स्वामी ने उनकी कई बार आलोचना की है। स्वामी ने राजन पर अमेरिका समर्थक होने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाए उर्जित

सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Getty
राजन के जाने और उर्जित की नियुक्ति पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। इस बीच स्वामी ने नए गर्वनर की नियुक्ति पर किसी भी तरह की नाराजगी से साफ इंकार किया। स्वामी ने ट्विटर पर राजन को लेकर तंज कसते हुए एक कमेंट को रिट्वीट किया,'अल्विदा रघुराम राजन। कोई दूसरा शौक देखिए। धन्यवाद। उर्जित पटेल स्वागत है।'

आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने ट्वीट किया,'पटेलों ने आरक्षण की मांग की और उन्हें रिजर्व बैंक मिल गया।।' उर्जित पटेल को नया आरबीआई गवर्नर घोषित किए जाने के बाद उनके नाम का ट्विटर पर किसी व्यक्ति ने फर्जी अकाउंट बना दिया। 
  Patels Asked for Reservation and got the *Reserve Bank* . #UrjitPatel — Harsh Goenka (@hvgoenka) August 20, 2016
उर्जित के अकाउंट को आर्थिक जगत के कई बड़े लोगों ने फॉलो करना भी शुरू कर दिया। हालांकि बाद में अकाउंट फर्जी होने की बात सामने आई तब तक 5,000 हजार से ज्यादा लोग इसे फॉलो कर चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें