German Foreign Minister Annalena Baerbock In New Delhi
- फोटो : ANI (File)
सोशल मीडिया पर प्रोटोकॉल संबंधी विवाद के बीच जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने सोमवार को कहा कि उनके देश की विदेश मंत्री अनालेना बेयरबॉक का विमान दिल्ली में समय से पहले उतर गया। उन्हें थोड़ी देर के लिए विमान में रहने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने बिना रिसीविंग लाइन के विमान छोड़ने का फैसला किया, यह पूरी तरह से एक जर्मनी की समस्या थी।
जर्मन विदेश मंत्री के साथ प्रोटोकॉल के मुद्दे का आरोप लगाने वाली सोशल मीडिया पोस्ट पर एकरमैन ने स्पष्ट किया कि मंत्री का विमान दिल्ली में थोड़ा जल्दी उतरा। उन्होंने आगे कहा कि वह जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में सबसे पहले उतरने वाले मंत्रियों में से एक थीं।
एकमैन ने कहा, हमें उसे कॉन्फ्रेंस सेंटर में स्थानांतरित करना पड़ा और वह थोड़ी जल्दी उतरी थीं, इसलिए जर्मन अधिकारियों ने उन्हें थोड़ी देर के लिए विमान पर इंतजार करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि वह विमान में रुकने के लिए सहमत हो गईं थीं।
World News: ईरान ने जर्मनी के दो राजनयिकों को किया निष्कासित, पढ़ें विदेश की अन्य अहम खबरें
जर्मन राजदूत ने कहा, उन्होंने कुछ नाश्ता किया और फिर रिसीविंग लाइन के बिना विमान छोड़ने का फैसला किया। लेकिन यह पूरी तरह से जर्मनी की समस्या थी।
उन्होंने जर्मन मंत्री को दिए गए आतिथ्य को लेकर कहा, इसका भारतीय प्रोटोकॉल से कोई लेना-देना नहीं है। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि भारतीय प्रोटोकॉल ने इस सप्ताह उत्कृष्ट काम किया है। यह वास्तव में मेरे जीवन में प्रोटोकॉल में देखी गई किसी भी चीज से अधिक है। और उन्होंने ऐसा बहुत शानदार तरीके से शालीनता से किया।