फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री शशिकला के रिश्तेदार के घर IT का छापा

Wed, 27 Dec 2017 07:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
आईटी रेड
विज्ञापन
आयकर विभाग (आईटी) ने बुधवार को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री वीके शशिकला के रिश्तेदार के घर पर छापेमारी की। सामाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस जांच में रिश्तेदार कार्तिकेयन कालियाप्रौमल के यहां जांच की गई।
विज्ञापन


यही नहीं राज्य के छह अलग-अलग स्थानों पर भी विभाग की छापेमारी जारी है। हालांकि, फिलहाल इन छापों से जुड़ी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। आईटी विभाग का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
  Tamil Nadu: IT raids underway at 6 places across the state, including premises of VK Sasikala's relative Karthikeyan Kaliaperumal. More details awaited. — ANI (@ANI) December 27, 2017
विज्ञापन

गौरतलब है कि आयकर अधिकारियों ने बीते दिनों तमिलनाडु में जारी छापामारी में दस समूहों के पास से 1430 करोड़ की अघोषित संपत्ति का पता लगाया है। इसमें एआईएडीएमके नेता वीके शशिकला, उनके रिश्तेदार और उनके सहायकों के पास से मिली संपत्ति भी शामिल है।

आयकर विभाग ने पिछले हफ्ते से अब तक 187 ठिकानों पर छापामारी की, जिसमें शशिकला, उनके भतीजे टीटीवी दिनकरन और तमिल टीवी चैनल जया टीवी के ठिकाने शामिल हैं। इसमें से कई जगहों पर कई दिनों तक खोजबीन जारी रही। आयकर अधिकारियों के मुताबिक सात करोड़ नगद, पांच करोड़ की ज्वेलरी भी मिली है। इसमें शशिकला के भाई के यहां से बरामद कैश भी शामिल है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें