फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid: फिल्म उद्योगपतियों के खिलाफ 40 जगहों पर छापेमारी में खुलासा, 200 करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय मिली

Sat, 06 Aug 2022 04:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दो अगस्त को फिल्म उद्योग से जुड़े कुछ निर्माताओं, वितरकों और फाइनेंसरों के मामलों में छापेमारी की कार्रवाई की थी। तलाशी अभियान के दौरान, बेहिसाब नकद लेनदेन और निवेश से संबंधित कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
आईटी रेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कर प्रत्यक्ष बोर्ड के प्रवक्ता ने इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दो अगस्त को फिल्म उद्योग से जुड़े कुछ निर्माताओं, वितरकों और फाइनेंसरों के मामलों में छापेमारी की कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर और वेल्लोर में स्थित लगभग 40 परिसरों में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया गया था। इस दौरान बेहिसाब नकद लेनदेन और निवेश से संबंधित कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए। इसके साथ ही 200 करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय की भी जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


 केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान, बेहिसाब नकद लेनदेन और निवेश से संबंधित कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। इतना ही नहीं तलाशी के दौरान कई अन्य छिपे हुए परिसरों का भी पता चला है। 

उन्होंने बताया कि इस छापेमारी के संदर्भ में अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है। इसके अलावा 26 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और तीन करोड़ रुपये से अधिक के सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं। आगे की जांच जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें