फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने विधायकों को एकजुट रखे कांग्रेस, गठबंधन में ‘भ्रम’ के लिए भाजपा जिम्मेदार नहीं : येदियुरप्पा

Fri, 18 Jan 2019 04:21 PM IST
आसिम खान भाषा, बेंगलुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक भाजपा प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक के मद्देनजर शुक्रवार को कहा कि यह सबसे पुरानी पार्टी की जिम्मेदारी है कि वह अपने विधायकों को एकजुट रखे और उनकी पार्टी का दक्षिणी राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में ‘‘भ्रम’’ पैदा होने से कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ये आरोप ‘‘सच्चाई से परे’’ हैं कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘यह सच्चाई से परे है कि हम कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन में भ्रम पैदा कर रहे हैं। हम 104 लोग (भाजपा विधायक) एकजुट हैं। हमारी एकमात्र मंशा कर्नाटक में 20 लोकसभा सीटें जीतने की है और हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘अनावश्यक रूप से भाजपा के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं। हमें उनकी विधायक दल की बैठक से क्या लेना देना? अगर विधायक दूर चले गए हैं तो यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने विधायकों को एकजुट रखें। हमारी जिम्मेदारी हमारे 104 विधायकों को एकजुट रखने की है।’’  राज्य के भाजपा विधायकों को एक होटल से हरियाणा के गुरुग्राम में एक रिजॉर्ट में ठहराने के बारे में पूछे जाने पर येदयुरप्पा ने कहा, ‘‘ये सभी अटकलें हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। वे सभी कल वापस आ जाएंगे।’’ 

कांग्रेस विधायक दल की बैठक यहां राज्य सचिवालय में शुक्रवार को साढ़े तीन बजे होनी है। ऐसी संभावना है कि कांग्रेस सरकार गिराने की भाजपा की कथित कोशिश के जवाब में शक्ति प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस विधायकों, विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया को जारी किए एक नोटिस में चेतावनी दी गई है कि शुक्रवार की बैठक में उनकी अनुपस्थिति को ‘‘गंभीरता’’ से लिया जाएगा और दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस बीच, उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने पत्रकारों से कहा कि सभी कांग्रेस विधायक बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘वे सभी बैठक के लिए आएंगे। उन्होंने हमसे बात की है, हम बैठक में चर्चा करेंगे।’’ 
विज्ञापन


परमेश्वर ने कहा कि सीएलपी का एजेंडा अभी तय नहीं किया गया है। आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी और राज्य में राजनीतिक घटनाक्रमों जैसे दो-तीन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। येदियुरप्पा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उन्हें उनकी पार्टी के विधायकों की देखभाल करने दीजिए जिन्हें उन्होंने गुरुग्राम में रखा है। वे हमारे विधायकों के बारे में चिंता ना करे।’’  उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और उसके नेताओं ने हमारे विधायकों को लालच देने की कोशिश की थी। 

वे अब भी कोशिश कर रहे हैं। हम कह रहे हैं कि यह सफल नहीं होगी लेकिन वह (येदियुरप्पा) काफी महत्वाकांक्षी हैं लेकिन इस स्तर तक गिरना नहीं चाहिए था।’’ 
राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने के लिए कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के ‘असली रंग’ सामने आ जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें