फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया नियम: बिना ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के नहीं बनेगा पासपोर्ट

Thu, 19 Apr 2018 04:55 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
पासपोर्ट के लिए लगती है लंबी वेटिंग
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने सभी श्रेणियों के पासपोर्ट आवेदकों को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना अनिवार्य कर दिया है। अब तक वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग कोटे के आवेदक ऑनलाइन फार्म भरकर अपनी सुविधा के अनुसार सीधे पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंच रहे थे, लेकिन अब यह सुविधा तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


बरेली के पासपोर्ट अधिकारी एनसी बिष्ट ने बताया कि अब दोनों श्रेणियों को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः अगर इस देश का है पासपोर्ट तो बिना वीजा के घूमिये 160 देशों में

बताया जाता है कि पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीएसके) पर कभी कभी सीधी श्रेणी के आवेदक ज्यादा पहुंच रहे थे, इससे पासपोर्ट प्रोसेसिंग कार्य प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मंत्रालय ने इन दोनों श्रेणियों के आवेदकों को ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना अनिवार्य किया है। इससे पहले माइनर (बच्चों) के आनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना अनिवार्य किया जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें