फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'भविष्य में वे एक साथ आ सकते हैं', शरद पवार-अजित पवार की मुलाकात पर बोले शिवसेना MLA संजय शिरसाट

Thu, 12 Dec 2024 04:19 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद एक तरफ जहां विपक्ष चुनावी नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करने का विचार बना चुकी है। वहीं एक दिन पहले एनसीपी-एसपी नेता शरद पवार के जन्मदिन के मौके पर डिप्टी सीएम ने अजित पवार से मुलाकात की है। जिसे लेकर राज्य में सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन
संजय शिरसाट, विधायक, शिवसेना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने आज एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार से उनके जन्मदिन पर मुलाकात की। इस पर शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने कहा, 'शरद पवार साहब कभी एक पार्टी से जुड़े नहीं रहे, वे कई बार कांग्रेस छोड़कर उसके साथ रहे, ऐसे में संभावना है कि भविष्य में वे एक साथ आ सकते हैं। ऐसा लगता है कि बातचीत चल रही है और सभी नेता एकजुट हो सकते हैं।
विज्ञापन


कैबिनेट विस्तार पर आज या कल फैसला संभव- शिवसेना
वहीं राज्य में कैबिनेट विस्तार के सवाल पर संजय शिरसाट ने कहा कि, अजित दादा ने आज कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार होगा और आज रात या कल होने वाली मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की बैठक में इसका फैसला किया जाएगा।
 
दिल्ली में चाचा शरद पवार से मिले अजित पवार
दरअसल, एनसीपी चीफ अजित पवार ने गुरुवार को एनसीपी (एसपी) प्रमुख और अपने चाचा शरद पवार से मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ उनकी सांसद पत्नी सुनेत्रा पवार, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल समेत पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने शरद पवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। यह मुलाकात शरद पवार के 6 जनपद आवास, दिल्ली में हुई। वहीं इसके बाद मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने शरद पवार को शुभकामनाएं दी। इस मुलाकात के दौरान परिवारिक बातचीत के साथ-साथ सियासी बातचीत भी हुई।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में एनसीपी और एनसीपी-एसपी का प्रदर्शन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि उनके चाचा शरद पवार की पार्टी एनसीपी-एसपी को सिर्फ 10 ही सीटें मिली हैं। विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधनों के बीच था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें