फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के विधायक के पास मिली 120 करोड़ की अघोषित संपत्ति

Sun, 12 Feb 2017 07:09 AM IST
एजेंसी/ बंगलूरू
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
आयकर विभाग ने दावा किया है कि कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के पास कुल अघोषित संपत्ति 120 करोड़ रुपये की है। पिछले हफ्ते विधायक के ठिकानों पर छापेमारी में आयकर विभाग ने 1.10 करोड़ रुपये नकद और 10 किलो सोना जब्त किया था। आयकर विभाग बृहस्पतिवार से विधायक एमटीबी नागराज के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। विधायक पर पर कथित कर चोरी का आरोप है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस विधायक के खिलाफ कर चोरी की जांच के दौरान छापेमारी में 120 करोड़ से अधिक की राशि का खुलासा हुआ। उन्होंने कहा कि विधायक ने व्यावसायिक संपत्ति, अस्पताल, घर, फर्जी तरीके से लोन के द्वारा इतनी बड़ी अघोषित संपत्ति जुटाई। छापेमारी में विधायक और उनके सहयोगियों के 560 एकड़ जमीन के 3500 से ज्यादा कागजात भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें