फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी एक्सचेंज रैकेट का भंडाफोड़: 70 करोड़ के नए नोट और 100 किलो सोना बरामद

Thu, 08 Dec 2016 09:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
आयकर विभाग ने नोटबंदी के बाद कर चोरी के मामलों पर काबू पाने के लिए शहर के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान उसे 73 करोड़ रुपये की नकदी, जिसमें 8 करोड़ रुपये के नए नोट हैं, और 100 किलो सोने की ईंटें बरामद हुईं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी में बरामद संपत्तियों की अंतिम गणना के लिए विभाग ने अतिरिक्त कर्मचारियों, ऑडिटरों, काउंटिंग मशीनों और बैंकिंग क्षेत्र के कर्मियों को बुलाया है। ये सभी बरामद संपत्ति की अंतिम गणना के साथ कर कानून के तहत उनकी जब्ती की प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे।
  Rs 90 crore in cash of which 70 crore are new notes and 100 kgs of gold seized in the raid by IT Dept from 8 locations in Chennai: Sources — ANI (@ANI_news) December 8, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन

ये ठिकाने पुराने नोट बदलने में शामिल एक गिरोह के हैं

- फोटो : ANI
​उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की टीम ने कम के कम पांच ठिकानों पर छापेमारी की। ये ठिकाने पुराने नोट बदलने में शामिल एक गिरोह के हैं। इन जगहों से आठ करोड़ रुपये के नए नोट और 65 करोड़ के पुराने नोटों के साथ 100 किलो सोना बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने वित्तीय लेनदेन से जुड़े तमाम दस्तावेजों, सोने की बिक्री के रिकार्ड और अन्य चीजों की क्रय बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की है। उन्होंने बताया कि गिरोह के कम से कम तीन सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। कुछ दिन पहले आयकर विभाग ने बंगलूरू में 5.7 करोड़ रुपये के नए नोट के सबसे बड़े जखीरे को पकड़ा था।
  IT raid at eight locations in Chennai including in Anna Nagar and T Nagar pic.twitter.com/lnrbNEIs2m — ANI (@ANI_news) December 8, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें