फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना कांग्रेस नेता रेड्डी के घर से अहम दस्तावेज जब्त

Sat, 29 Sep 2018 04:34 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग के अधिकारियों ने तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और उनके करीबी रिश्तेदारों के कार्यालयों और आवासों पर शुक्रवार को भी छापेमारी जारी रखी। विभाग ने कुछ और ‘महत्वपूर्ण दस्तावेज’ जब्त किए।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, ‘छापेमारी शुक्रवार को भी की गई। अगर आय और भुगतान किए गए कर के संबंध में कोई विसंगति आती है तो संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा।’ 

सूत्रों ने कहा, ‘रेड्डी और उनके रिश्तेदारों के पास से कुछ महत्वपूर्ण एवं अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। उनकी जांच की जाएगी और इनका अन्य से मिलान किया जाएगा। भविष्य की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष पर निर्भर करेगी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रेवंत रेड्डी की गिरफ्तारी की संभावना से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें