फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर एक साथ ईडी और आयकर विभाग का छापा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Sat, 24 Nov 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वाईएस चौधरी - फोटो : PTI

आयकर विभाग (आईटी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हैदराबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री और तेलुगू देशम पार्टी के सांसद वाईएस चौधरी के निवास और कार्यालयों में छापेमारी की है। ये छापेमारी उनपर लगे अनियमितताओं और मनी लॉड्रिंग के आरोपों की जांच के लिए की गई।



इस बात की पुष्टि सुजाना समूह ऑफ इंडस्ट्रीज के मालिक सुजाना चौधरी ने की। चेन्नई के ईडी और आईटी के अधिकारी शुक्रवार को सुजाना ग्रुप पहुंचे। यह छानबीन शनिवार तक चली।


अधिकारियों की कई टीमें बनाई गईं। इसके बाद वाईएस चौधरी के कंपनी ऑफिस में छानबीन की गई। उन्होंने कई वित्तिय अनियमित्ताओं के दस्तावेजों को भी जब्त किया है। वहीं चौधरी के हेड ऑफिस में भी छापा मारा गया।


बता दें चौधरी मार्च के आखिर तक नरेंद्र मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री रहे थे। जिसके बाद टीडीपी ने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष श्रेणी की मांग की और एनडीए से बाहर हो गई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next