क्या हैं लोगों के चुनावी मुद्दे?
-
इलाके के कई लोगों का कहना है कि इस चुनाव में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी के बारे में बातें कम हो रही हैं। स्टेशनरी का कारोबार करने वाले नीलेशभाई शाह ने कहा कि, “इलाके में निकासी की समस्या गंभीर है। ज्यादा बारिश होने पर दुकानों में पानी भर जाता है। इलाके में पेयजल की भी समस्या है।”
-
व्यापारी राकेश रावल ने कहा कि, “इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। आए दिन यहां चोरियां होती रहती हैं। प्रशासन को इलाके में सीसीटीवी लगाने का बंदोबस्त करना चाहिए।”
-
कमल बजाज का कहना है कि, “इलाके में खासा विकास हुआ है, अवैध झोपड़पट्टी को हटाकर प्रशासन ने अच्छा काम किया है।”
-
एक मतदाता ने कहा कि एक दूध कंपनी ने देश भर में दूध की कीमतें बढ़ा दी लेकिन गुजरात में नहीं बढ़ाईं। चुनाव भले ही कोई दल जीते लेकिन दो रुपए प्रति लीटर की वृद्धि नतीजों के बाद चार रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।
53 फीसदी पुरुष और 47 फीसदी महिला मतदाता
इस विधानसभा में कुल 3.74 लाख मतदाता हैं, जिसमें 53 फीसद पुरुष और 47 फीसद महिलाएं हैं। इस सीट पर पाटीदार के बाद रबारी समाज के लोगों की खासी संख्या है। 2017 के चुनाव से पहले राज्य में पाटीदार आंदोलन काफी तीव्र हुआ था, इसके बावजूद यहां से भाजपा ने 2017 में आसान जीत हासिल की थी।