फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर उठा विवाद

Fri, 01 Sep 2017 01:07 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में आज भी लगी हुई है। आलोक कुमार नामक युवक की ओर जनसूचना अधिकार के अंतर्गत इससे संबंधित सूचना मांगे जाने के बाद एएमयू में खलबली मच गई है। यूनिवर्सिटी के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को पता नहीं है कि जिन्ना की तस्वीर कहां लगी हुई है? एएमयू के केंद्रीय सूचना अधिकारी इसके लिए कई दफ्तरों का चक्कर लगा चुके हैं।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर एएमयू के यूनियन हॉल (छात्र संघ भवन) में लगी हुई है। फिलहाल मरम्मत कार्य चलने के कारण यूनियन हॉल में ताला लगा है। जानकारों का कहना है कि 1938 में एएमयू छात्र संघ द्वारा ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के तत्कालीन अध्यक्ष मोहम्मद अली जिन्ना को मानद सदस्यता प्रदान की गई थी। उस समय वह एएमयू में आए भी थे। 

इस संबंध में एएमयू छात्र संघ निवर्तमान अध्यक्ष फैजुल हसन ने स्वीकार किया कि जिन्ना की तस्वीर यूनियन हॉल में लगी है। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले जिन्ना को छात्र संघ द्वारा मानद सदस्यता दी गई थी। उसके बाद कभी उनकी तस्वीर लगी होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली बार 1920 में छात्र संघ द्वारा महात्मा गांधी को मानद सदस्यता प्रदान की गई थी। उसके बाद आज तक करीब 34 हस्तियों को मानद सदस्यता प्रदान की गई है। एएमयू के सबसे नए मानद सदस्य एएमयू के वर्तमान कुलपति प्रो. तारिक मंसूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें