फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो अगस्त में लांच करेगा मौसम उपग्रह इनसेट-3 डीआर

Mon, 01 Aug 2016 05:07 AM IST
एजेंसी/ वेल्लोर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक अगस्त महीने के अंत तक भूस्थिर मौसम उपग्रह इनसेट-3 डीआर  लांच करने की योजना बना रहे हैं। भूस्थिर मौसम उपग्रह इनसेट-3 डीआर को जीएसएलवी मार्क-2 इसको ले जाएगा।
विज्ञापन


इसरो उपग्रह केंद्र निदेशक मईलसामी अन्नादुरई ने बताया कि हम इसे अगले महीने के अंत तक लांच करेंगे। अंतरिक्ष एजेंसी ने 2013 में फ्रेंच गुयाना से खोज और राहत उपग्रह इनसेट-3 डी लांच किया था।

इसरो ने एक ही मिशन में पिछले महीने पीएसएलवी-34 द्वारा जमीन पर निगरानी करने वाले कार्टोसैट-2 सहित 20 उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच किया था। इसरो के चेयरमैन एएस किरण कुमार ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी वर्तमान के आठ से 12 रॉकेट की जगह और अधिक उपग्रह लांच करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें