फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो ने बनाया रिकॉर्ड, एक साथ लॉन्च किए 20 सैटेलाइट

Wed, 22 Jun 2016 10:34 AM IST
एजेंसी/चेन्नई
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : ani
भारतीय स्पेस सेंटर इसरो ने कार्टोसैट-2 की श्रृंखला सहित 20 उपग्रह को एक साथ लॉन्च करके नया रिकॉर्ड कायम किया। इसरो ने श्रीहरिकोटा से इन सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग की है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : ani
पीएसएलवी सी-34 के जरिए एक साथ 20 उपग्रहों को अंतरिक्ष में पहुंचा दिया है। यह पहला मौका है जब भारत ने एक साथ 20 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा। इससे पहले केवल अमेरिका और रूस ही ऐसा करने में सफल हो सके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : ani
बुधवार सुबह करीब 9 बजकर 26 मिनट पर इन उपग्रहों की लॉन्चिंग की गई। इसरो के अनुसार, इन 20 सैटेलाइटों का कुल भार 1,288 किलोग्राम है। लॉन्च किए गए उपग्रहों में तीन भारत के हैं और 17 विदेशी उपग्रह हैं।

4 of 6
- फोटो : ani

पीएसएलवी सी-34 के जरिए जो 17 विदेशी उपग्रह भेजे गए वह सभी व्यावसायिक हैं। इसके जरिए इसरो को आमदनी भी होगी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : ani
विदेशी उपग्रहों में 13 अमेरिका के हैं। बाकी के उपग्रह कनाडा, इंडोनेशिया और जर्मनी के हैं। इसके साथ-साथ एक उपग्रह जानी-मानी कंपनी गूगल का है, जो कि भू-सर्वेक्षण उपग्रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
launch 20 satellites 5 - फोटो : ani
बता दें कि पीएसएलवी सी-34 भारत का अपना बनाया हुआ रॉकेट है। इसरो ने मंगलयान और चंद्रयान को पीएसएलवी के जरिए ही अंतरिक्ष में भेजा था। इससे पहले इसरो ने पीएसएलवी के जरिए 2008 में दस उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें