फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 जैसे हमले रोकने के लिए सेटेलाइट से संदिग्ध जहाजों की निगरानी करेगा भारत

Sat, 25 Nov 2017 12:34 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
इसरो सैटेलाइट इमेजरी जल्द ही देश की तटीय सुरक्षा की घेरेबंदी करने के तहत समुद्र में आने वाले संदिग्ध पोतों और नावों की निगरानी करेगा। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) अगले साल मार्च तक समुद्री सुरक्षा की घेरेबंदी के तहत एक हजार ट्रांसपोंडर्स उपलब्ध कराएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें- इसरो का नया प्लान- 40 की जगह तीन दिन में बनेगा रॉकेट

26/11 हमलों की तर्ज पर हो सकने वाले आतंकी हमलों को रोकने के लिए इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। सैटेलाइट निगरानी को 20 मीटर से कम नावों के लिए प्रस्तावित किया गया है। 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद से ही भारत अपनी तटीय सुरक्षा को मजबूत करने में लगा है। उस दर्दनाक आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें