फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaganyaan: अगले महीने लॉन्च होगा गगनयान का परीक्षण वाहन, चार अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा

Fri, 15 Sep 2023 11:01 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद अब अंतरिक्ष में यात्रियों को भेजने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसरो में मिशन गगनयान से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि गगनयान के परीक्षण वाहन को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन
गगनयान अंतरिक्ष यात्री - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद अब अंतरिक्ष में यात्रियों को भेजने की तैयारी शुरू हो चुकी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की महत्वाकांक्षी परियोजना गगनयान से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि गगनयान के परीक्षण वाहन को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। 

विज्ञापन


परियोजना निदेशक आर हटन ने बताया कि फिलहाल, इसरो चार अंतरिक्ष यात्रियों को इस अभियान के लिए प्रशिक्षण दे रहा है। यह भारत का पहला मानव अंतरिक्ष अभियान होगा। इस अभियान के तहत तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किमी की कक्षा में पहुंचाकर वापस सुरक्षित धरती पर लाया जाएगा।  हटन ने बताया कि अगले माह गगनयान के परीक्षण वाहन को लॉन्च किया जाएगा ताकि, क्रू एस्केप सिस्टम का परीक्षण किया जा सके।

कब होता है प्रणाली का उपयोग 
इस प्रणाली का उपयोग आपात स्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर निकालने के लिए किया जा सकता है। हटन ने बताया कि गगनयान फिलहाल अंतिम चरण के परीक्षणों से गुजर रहा है। हटन ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरी है। लिहाजा, परीक्षणों के जरिये हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि क्रू को कोई नुकसान नहीं हो। 
विज्ञापन


तीन वाहन परीक्षण किए जाने हैं
करीब 900 करोड़ रुपये की लागत का यह अभियान अगले वर्ष लॉन्च होगा। हटन ने बताया कि तीन वाहन परीक्षण किए जाने हैं, जिनमें पहला वाहन परीक्षण मिशन टीवी-डी1, दूसरा टीवी-डी2 मिशन और तीसरा परीक्षण एलवीएम3-जी1 असल में गगनयान का मानव रहित मिशन होगा। 

असल में रोबोट और ह्यूमनोइड (मानव जैसा रोबोट) को अंतरिक्ष में भेजकर क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। गगनायान के तीसरे वाहन परीक्षण एलवीएम3-जी1 के तहत जिस ह्यूमनोइड को भेजा जाएगा, उसके जरिये क्रू के सामने आने वाली तमाम चुनौतियों की जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें