फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर द्वारा भेजे पहले चरण का डाटा इसरो ने किया सार्वजनिक

Fri, 25 Dec 2020 05:24 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
चंद्रयान 2 ऑर्बिटर - फोटो : ISRO
विज्ञापन

किसी ऑर्बिटर द्वारा अब तक ली गई चंद्रमा की सबसे बढ़िया तस्वीरें उसके अंधेरे हिस्से की पड़ताल, एक्सरे से तैयार की गई सतह की बनावट व नक्शे ऐसा कहीं तरह का डाटा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को जारी किया। डाटा चंद्रयान-2 मिशन में चंद्रमा की परिक्रमा के लिए भेजे गए ऑर्बिटर द्वारा जुटाया गया इसे पहले चरण का डाटा बताया जा रहा है जिससे दुनिया भर के वैज्ञानिक व आम नागरिक चंद्रमा को लेकर अपनी समझ बढ़ा सकेंगे।

विज्ञापन


भारत द्वारा 22 जुलाई, 2019 को भेजे गए चंद्रयान-2 मिशन में शामिल है। ऑर्बिटर 2 सितंबर 2019 से चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है। इसमें लगे 8 उपकरण चंद्रमा की सतह और वातावरण के बारे में 100 किलोमीटर ऊंचाई से निरंतर जानकारियां जमा कर रहा है और कई परीक्षण अंजाम दे रहे हैं। यह डाटा भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान डाटा केंद्र वेब पोर्टल https://pradan.isdc.gov.in/Pradan से भी इसे पढ़ा या डाउनलोड किया जा सकेगा।

डाटा में शामिल

  • ऑर्बिटर द्वारा ली गई अब तक की सबसे हाई रेजोल्यूशन की चंद्रमा की तस्वीरें
  • यहां के पहाड़, गड्ढे आदि के डिजिटल मॉडल में नक्शे
  • एक्सरे से तैयार नक्शे, पानी की मौजूदगी की पड़ताल का डाटा
  • सूर्य के कोरोना, सौर चमक का अध्ययन

पानी की खोज

विज्ञापन

ऑर्बिटर में मौजूद इमेजिंग इंफ्रा-रेड स्पेक्ट्रोमीटर से मिला डाटा भी इसरो जल्द जारी करेगा। इसमें चंद्रमा के खनिजों का अध्ययन पानी की खोज की दृष्टि से किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें