फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का पहला मिशन अमेजोनिया-1 लॉन्च : इसरो ने अंतरिक्ष में भेजी भगवद्गीता और मोदी की तस्वीर, पीएम ने दी बधाई

Sun, 28 Feb 2021 01:40 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • इसरो ने साल का पहला मिशन पीएसएलवी-सी51 लॉन्च किया
  • ब्राजील के उपग्रह अमेजोनिया-1 के साथ 18 अन्य सैटेलाइट भी भेजे
  • अंतरिक्ष में भेजी  भगवद्गीता और पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर 
विज्ञापन
ISRO launches PSLV-C51 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने साल 2021 के अपने पहले मिशन में कामयाबी हासिल की है। इसरो ने रविवार सुबह 10:24 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी51 को लॉन्च किया। पीएसएलवी-सी51 अमेजोनिया-1 और दूसरे 18 सैटेलाइट को लेकर अंतरिक्ष में गया है।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिक को बधाई दी। 

विज्ञापन




इसरो की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पीएसएलवी-सी51, पीएसएलवी का 53वां मिशन है। इस रॉकेट के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 उपग्रह के साथ 18 अन्य उपग्रह भी अंतरिक्ष में भेजे गए हैं। खास बात ये है कि इसरो ने इस बार सैटेलाइट के अलावा भगवद गीता की एक इलेक्ट्रॉनिक कॉपी भी अंतरिक्ष में भेजी है।


इसरो के बयान के मुताबिक, इस रॉकेट को चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया है। पीएसएलवी-सी51 को 28 फरवरी को सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर लॉन्च किया गया। इसकी उल्टी गिनती शनिवार सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो गई थी। अमेजोनिया-1 को सफलतापूर्वक उसकी कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। इसरो के मुताबिक, अमेजोनिया-1 अमेजन क्षेत्र में वनों की कटाई की निगरानी और ब्राजील के लिए विविध कृषि के विश्लेषण के लिए उपयोगकर्ताओं को दूरस्थ संवेदी आंकड़े मुहैया कराएगा। साथ ही मौजूदा ढांचे को और मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन


इस साल के पहले मिशन के लॉन्च के बाद इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने कहा, ''ब्राजील एकीकृत इस साल के पहले मिशन को लॉन्च कर भारत और इसरो बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उपग्रह बहुत अच्छी कंडीशन में है। मैं ब्राजील की टीम को बधाई देता हूं।''

अंतरिक्ष में भेजी भगवद्गीता और पीएम मोदी की फोटो
इन उपग्रहों में चेन्नई की स्पेस किड्ज़ इंडिया (एसकेआई) का उपग्रह भी शामिल है। इस अंतरिक्ष यान के शीर्ष पैनल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर उकेरी गई है। स्पेस किड्ज इंडिया ने एक एसडी कार्ड में भगवद्गीता की इलेक्ट्रॉनिक प्रति को अंतरिक्ष में भेजने के लिए सुरक्षित किया, जिसे अंतरिक्ष में भेजा गया है। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएसएलवी-सी51 अमेजोनिया-1 के सफल प्रक्षेपण पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण पर हमारे अंतरिक्ष सहयोगी और ब्राजील के वैज्ञानिकों को मेरी शुभकामनाएं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें