फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो: मिनी रॉकेट लॉन्चर एसएसएलवी पहली उड़ान के लिए तैयार, सफल रहा एसएस-1 का परीक्षण

Mon, 14 Mar 2022 10:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु

सार

इसरो ने सोमवार को घोषणा की कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएसएलवी) के लिए नव विकसित ठोस बूस्टर चरण (एसएस-1) का जमीनी परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान सभी पैरामीटर संतोषजनक पाए गए। 
विज्ञापन
इसरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मई में अपने मिनी रॉकेट लांचर एसएसएलवी की पहली उड़ान के लिए तैयार है। इसरो ने सोमवार को घोषणा की कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएसएलवी) के लिए नव विकसित ठोस बूस्टर चरण (एसएस-1) का जमीनी परीक्षण किया गया।  परीक्षण के दौरान सभी पैरामीटर संतोषजनक पाए गए। एसएस- परीक्षण सफल रहा।

विज्ञापन


इसरो के अनुसार, नव विकसित ठोस बूस्टर चरण एक तीन खंडों वाला ठोस प्रणोदन चरण है। यह चरण मूल रूप से अंतरिक्ष यान को प्रारंभिक जोर प्रदान करता हैं क्योंकि यह जमीन से ऊपर उठता है और अपनी पहली चढ़ाई शुरू करता है। इसरों ने बताया कि इसमें कई नई तकनीकों और नवीन प्रक्रियाओं को शामिल किया गया है जिसमें खंडों के बीच बंधन-मुक्त जोड़, डिजिटल नियंत्रण इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ उच्च-शक्ति इलेक्ट्रो मैकेनिकल एक्ट्यूएटर, अनुकूलित इग्निटर और सभी खंडों की एक साथ प्रणोदक कास्टिंग शामिल है। एसएसएलवी के शेष चरण एसएस 2 और एसएस 3 पहले ही सफलतापूर्वक आवश्यक जमीनी परीक्षण से गुजर चुके हैं।

इसरो ने अपने बयान में कहा कि सॉलिड बूस्टर स्टेज के सफल परीक्षण ने एसएसएलवी (एसएसएलवी-डी1) की पहली विकासात्मक उड़ान के साथ आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त आत्मविश्वास दिया है। इसकी पहली उड़ान मई 2022 में होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें