फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO: 'साइबर सुरक्षा का खतरा व्यक्तिगत डाटा की चोरी तक सीमित नहीं', सोमनाथ बोले- इसका संबंध राष्ट्र सुरक्षा से

Fri, 06 Sep 2024 05:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, बंगलूरू

सार

सोमनाथ ने कहा, मैं उन इंजीनियरों की पीढ़ी से हूं, जिन्होंने कंप्यूटर जाने बिना ही अपना कॅरिअर शुरू किया था। उस समय से अब तक का जबरदस्त बदलाव हुआ है। उनके अनुसार, एक समय पर सुरक्षा एंटी-वायरस के अलावा और कुछ नहीं थी।
विज्ञापन
इसरो अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब वर्षों से निर्मित बुनियादी ढांचे पर साइबर हमलों का खतरा मंडरा रहा है, तो साइबर सुरक्षा उपकरण और समाधान विकसित करने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा का खतरा सिर्फ व्यक्तिगत डाटा की चोरी तक ही सीमित नहीं। इसका संबंध राष्ट्र की सुरक्षा से है।
विज्ञापन




सोमनाथ ने साइबर नालंदा’ की आधारशिला रखी, जो एक अत्याधुनिक साइबर सुरक्षा अनुसंधान और विकास केंद्र है। यह साइबर सुरक्षा समाधान कंपनी सिसा का कदम है। सोमनाथ ने कहा, मैं उन इंजीनियरों की पीढ़ी से हूं, जिन्होंने कंप्यूटर जाने बिना ही अपना कॅरिअर शुरू किया था। उस समय से अब तक का जबरदस्त बदलाव हुआ है। उनके अनुसार, एक समय पर सुरक्षा एंटी-वायरस के अलावा और कुछ नहीं थी। अब जैसे-जैसे एप्लिकेशन का विस्तार हो रहा है, खतरों का भी विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें